शुभंकर सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके संयुक्त चौथे स्थान पर
डरबन, शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025। भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने 2025 का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इन्वेस्टेक साउथ अफ्रीकन ओपन चैंपियनशिप के मौसम से प्रभावित शुरुआती दिन छह अंडर 66 का कार्ड खेला और पहले दौर के बाद वह संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। इस सत्र में डीपी वर्ल्ड टूर पर सभी चार टूर्नामेंट में कट से चूकने वाले शुभंकर ने एक ईगल और पांच बर्डी बनाई और इस बीच एक बोगी भी की। पहले दौर के बाद सैम बेयरस्टो (65) और फ्रेड्रिक फ्ऱॉम संयुक्त बढ़त पर हैं। शुभंकर ने दसवें होल पर बर्डी के साथ शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 14वें, 15वें और 17वें होल में भी बर्डी बनाई। तीसरे होल में ईगल ने उन्हें छह अंडर पर पहुंचा दिया था। उन्होंने दिन की एकमात्र बोगी पांचवें होल में की। शुभंकर ने नौवें होल में बर्डी बनाकर छह अंडर 66 के स्कोर के साथ पहले दौर का समापन किया। बारिश के कारण पहले दौर का खेल तीन घंटे देरी से शुरू हुआ।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
