ओडिशा कांग्रेस ने महिलाओं पर अत्याचार के मामलों की जांच के लिए समिति गठित की
भुवनेश्वर, गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025। समूचे ओडिशा में हर दिन कम से कम सात महिलाओं के अत्याचार का सामना करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने इस तरह की घटनाओं की जांच के लिए एक तथ्यान्वेषी समिति का गठन किया है। पार्टी ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। महिलाओं के खिलाफ हिंसा में कथित वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन के पिछले आठ महीनों के दौरान राज्य में महिलाओं पर अत्याचार के 1,600 मामले सामने आए हैं। बयान में कहा गया है कि नवनियुक्त ओपीसीसी अध्यक्ष भक्त चरण दास ने पूर्व मंत्री नागेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया है।
बयान के अनुसार, टीम में तीन महिला सदस्य भी शामिल हैं और यह विभिन्न जिलों का दौरा करके सभी घटनाओं की जांच करेंगी। प्रधान के अलावा पूर्व विधायक सुजीत पाढ़ी, विधायक सोफिया फिरदौश और सत्यजीत गमांग, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महिला कांग्रेस सचिव सस्मिता बेहरा और पार्टी नेता मानस मलिक और लिपिका माझी इसके सदस्य हैं। पार्टी के मीडिया समन्वयक दीपक कुमार महापात्रा ने कहा, ‘‘समिति जल्द ही विभिन्न जिलों का दौरा करेगी, ऐसे घटनास्थलों का निरीक्षण करेगी, इन मामलों की जांच करेगी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी को विस्तृत जानकारी देगी।’’
Similar Post
-
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कॉजपा नेता सौरव दास और आशुतोष रांका से पूछताछ की
नई दिल्ली, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के ...
-
तमिलनाडु: अरुणाचलेश्वर मंदिर को दान में मिले 5.06 करोड़ रुपये, 160 ग्राम सोना
चेन्नई, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। तमिलनाडु के तिरुवण्णामलै स्थि ...
-
अमृतसर में अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले कई गिरोहों का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार
चंडीगढ़, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को ...
