विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष चुने गये
नई दिल्ली, सोमवार, 24 फ़रवरी 2025। विजेंद्र गुप्ता सोमवार को सर्वसम्मति से दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष चुने गये। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दो बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक विजेंद्र गुप्ता के नाम का प्रस्ताव किया, जिसका कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने समर्थन किया। अध्यक्ष के लिए दूसरा प्रस्ताव कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्रराज सिंह ने किया, जिसका मंत्री प्रवेश वर्मा ने समर्थन किया। भाजपा विधायक कुलवंत राणा ने भी श्री गुप्ता के लिए अध्यक्ष पद के दोनों प्रस्तावों का समर्थन किया। प्रोटेम स्पीकर अरविंदर लवली ने श्री गुप्ता का नाम अध्यक्ष के लिए सदन के समक्ष रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। श्रीमती गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने श्री गुप्ता को अध्यक्षीय आसान तक पहुंचाया और उन्हें शुभकामनाएं दी।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
