हरियाणा के पंचकूला में दुर्घटना में चार लोगों की मौत
चंडीगढ़, रविवार, 23 फ़रवरी 2025। हरियाणा के पंचकूला जिले में रविवार को एक कार के सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा जाने से चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवक हिमाचल प्रदेश से लौट रहे थे और पंचकूला में पिंजौर के निकट राजमार्ग पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा, ‘‘पंचकूला-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई।’’ अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
Similar Post
-
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोलकाता में अवैध निर्माणों की सीबीआई जांच के आदेश दिए
कोलकाता, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोल ...
-
बैंक हड़ताल से मप्र में 7,000 शाखाओं में काम ठप, 5,500 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर: संगठन
इंदौर, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य स ...
-
एमसीडी सर्वेक्षण: दिल्ली में 1,355 में से सिर्फ तीन पीजी इमारत ‘असुरक्षित’
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्व ...
