महाकुंभ के श्रद्धालुओं को ले जा रही बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
रामगढ़ (झारखंड), गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025। रांची से श्रद्धालुओं को प्रयागराज में महाकुंभ के लिए ले जा रही एक बस में रामगढ़ जिले के एक गांव के पास आग लग गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रामगढ़ उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि बुधवार देर रात करीब एक बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर हेसागढ़ा गांव के पास हुई इस घटना में बस में सवार 35 तीर्थयात्रियों में से कोई भी हताहत नहीं हुआ। प्रसाद ने बताया कि बस से कूदते समय वाहन चालक घायल हो गया और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा,‘‘सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं क्योंकि वे समय रहते बस से बाहर निकलने में सफल रहे। आग लगने के वास्तविक कारण की जांच की जा रही है।’’ एक यात्री ने बताया कि बस में कुछ जलने की गंध आने के बाद चालक ने वाहन रोक दिया था।
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
