पंजाब के फरीदकोट में बस नाले में गिरी, चार यात्रियों की मौत की आशंका
चंडीगढ़, मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025। पंजाब के फरीदकोट जिले में मंगलवार सुबह एक निजी बस के नाले में गिरने से कम से कम चार यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। फरीदकोट की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रज्ञा जैन ने बताया कि 26 यात्रियों को फरीदकोट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कोटकपूरा रोड के पास उस वक्त हुआ जब बस अमृतसर जा रही थी। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और इसके परिणामस्वरूप बस पुल से नाले में गिर गई। बचाव अभियान जारी है। बस को नाले से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे हैं।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
