कतर के अमीर का राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025। भारत यात्रा पर आए कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में कतर के अमीर का पारंपरिक स्वागत किया। वह सोमवार की रात दो दिन की यात्रा पर यहां पहुंचे थे। मोदी ने उनके आगमन पर प्रोटोकॉल तोड़ कर स्वयं हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था। इसके बाद अमीर राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके पश्चात हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक होगी। शाम को अमीर राष्ट्रपति मुर्मु से भेंट करेंगे। राष्ट्रपति भवन में उनके सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात रात में वह स्वदेश लौट जाएंगे।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
