श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन
लखनऊ, बुधवार, 12 फ़रवरी 2025। श्री रामजन्मभूमि मन्दिर के मुख्य पुजारी सत्येन्द्रदास का बुधवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 87 वर्ष के थे। आचार्य दास को पिछले दिनों ब्रेन हैम्ब्रेज के चलते एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था जहां आज सुबह करीब सात बजे उन्होने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री दास के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होने एक्स पर पोस्ट किया ''परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र अयोध्या धाम के एक बयान जारी कर महंत के निधन की जानकारी साझा की। उन्होने कहा कि अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का साकेतवास हो गया, आज माघ पूर्णिमा के पवित्र दिन प्रातः सात बजे के लगभग उन्होंने पी जी आई लखनऊ में अंतिम सांस ली, वे वर्ष 1993 से श्री रामलला की सेवा पूजा कर रहे थे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय व मन्दिर व्यवस्था से जुड़े अन्य लोगों ने मुख्य अर्चक के' देहावसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
Similar Post
-
स्टालिन ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया, कहा- ‘असहमति अपराध नहीं’
चेन्नई, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच ज ...
-
पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली वीसी
जयपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजे ...
-
जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट पांच बारूदी सुरंग को निष्क्रिय किया गया
मेंढर/जम्मू, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। सेना ने जम्मू-कश्मीर के पु ...
