मुझे और मेरी मां महबूबा मुफ्ती को नजरबंद किया गया है: पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती
श्रीनगर, शनिवार, 08 फ़रवरी 2025। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने शनिवार को दावा किया कि उन्हें और उनकी मां व पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को नजरबंद कर दिया गया है। इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्हें कठुआ जाना था, जबकि महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को सेना की गोलीबारी में मारे गए ट्रक चालक के शोक संतप्त परिवार से मिलने के लिए सोपोर जाने की योजना बनाई थी।
इल्तिजा मुफ्ती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ मुझे और मेरी मां दोनों को नजरबंद कर दिया गया है। हमारे घर के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं क्योंकि उन्हें सोपोर जाना था जहां वसीम मीर को सेना ने गोली मार दी थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं माखन दीन के परिवार से मिलने के लिए कठुआ जाना चाहती थी, लेकिन मुझे बाहर निकलने की भी अनुमति नहीं दी जा रही। चुनाव के बाद भी कश्मीर में कुछ नहीं बदला। अब पीड़ितों के परिवारों को सांत्वना देना भी अपराध माना जा रहा है।’’
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
