महाकुंभ मेले में तुलसी मार्ग पर शिविर में लगी आग, कई शिविर जलकर खाक
महाकुंभनगर, शुक्रवार, 07 फ़रवरी 2025। महाकुंभ नगर में सेक्टर 18 तुलसी और शंकराचार्य मार्ग पर एक शिविर में शुक्रवार को आग लग गई। दमकल की एक दर्जन से अधिक गाडियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। कल्पवासी थाना प्रभारी निरीक्षक अजब सिंह ने बताया कि जीटी रोड पर तुलसी चौराहे के पास शंकराचार्य मार्ग पर स्थित स्कॉन मंदिर शिविर के बाद देवी संपदा मठ के शिविर में आग लगी। आगे पीछे से दोनो एक दूसरे से सटे थे। उन्होंने बताया कि मौके पर एक दर्जन से अधिक दमकल की गाडियां मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग कैसे लगी इसके बारे में तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। भीड को मौके से हटाया गया। सिंह ने बताया कि हवा तेज थी जिससे देवी संपदा मठ के शिविर में आग लगी। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नही है। आग की चपेट में आने से कई शिविर जलकर खाक हो गए। गौरतलब है कि 20 दिन के भीतर महाकुंभ में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले सेक्टर 19, सेक्टर 22 आग लगी थी। हालांकि इन तीनों घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
