जम्मू-कश्मीर के पुंछ, डोडा जिले में सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान शुरू किया
जम्मू, गुरुवार, 30 जनवरी 2025। जम्मू-कश्मीर के पुंछ और डोडा जिले में आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गुरसाई-हरनी बेल्ट में नादन वाला, जादन वाली गली, सानी गली मोहल्ला, मेंढर में धरना बेहिर राख, सुरनकोट में फजालाबाद नार, पुंछ और दोरहू के मंडी इलाकों में चकरारा फट्टा, बस्ती और डोडा के भद्रवाह से लगे वन क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सहयोग से पुलिस दलों ने सुबह नौ बजकर 40 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट के बीच तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस को अज्ञात व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि के बारे में सूचना मिली थी, जिनके आतंकवादी होने का संदेह है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
