सैफ अली खान पर हमले के आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
महाराष्ट्र में मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को उनके आवास पर चाकू से हमला करने के आरोपी बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को पुलिस हिरासत देने से इनकार करते हुए उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले शहजाद को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच स्थानीय बांद्रा अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से आरोपी मोहम्मद को हिरासत में रखने की मांग। पुलिस ने कहा मामले में काफी प्रगति हुई है और अतिरिक्त सबूत जुटाने के लिए आरोपी से आगे की हिरासत में पूछताछ जरूरी है।
जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि आरोपी ने कबूला की अपराध करने से पहले उसने सैफ अली की इमारत की रेकी की थी। अधिकारी ने अदालत को यह भी बताया कि एक टीम कोलकाता में है और यह पता लगाने की जांच कर रही है कि क्या किसी ने आरोपी की मदद की है। अधिकारी ने कहा, “बंगलादेश से अवैध रूप से भारत आने में आरोपी की किसने मदद की और किसके माध्यम से उसने अपने परिवार को पैसे भेजे? हम इसकी जांच करना चाहते हैं।” अदालत ने अभियोजन पक्ष के अनुरोध को खारिज कर दिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी को आर्थर रोड जेल ले जाया जाएगा, जहां उसे रखा जाएगा।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
