सलीम खान अस्पताल में भर्ती, पिता से मिलने पहुंचे सलमान
बॉलीवुड के दिग्गज पटकथा लेखक एवं सलमान खान के पिता सलीम खान को तबीयत बिगड़ने पर यहां के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनते ही सलमान खान तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे। सलमान खान के बाद उनकी बहन अलवीरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री भी लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं। सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।
Similar Post
-
रक्तांचल सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज
अभिनेता क्रांति प्रकाश झा अभिनीत चर्चित वेब सीरीज रक्तांचल के तीस ...
-
अभिनेत्री काजल अग्रवाल 'द इंडिया स्टोरी' के साथ तैयार
अभिनेत्री काजल अग्रवाल दर्शकों पर जादू चलाने के लिए तैयार हैं। उनक ...
-
24 को रिलीज होगा रामायणम् का ट्रेलर
निर्माता नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायणम् का ट्रेल ...
