भारतीय ग्रैंडमास्टर इनियान ने मलेशिया में खिताब जीता
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 जनवरी 2025। भारतीय ग्रैंडमास्टर इनियान पन्नीरसेल्वम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया में नौवें जोहोर इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता। तमिलनाडु के इरोड के 22 वर्षीय खिलाड़ी ने नौ बाजियों में 8.5 अंक हासिल किए। उन्होंने इस दौरान चार अंतरराष्ट्रीय मास्टर और एक ग्रैंड मास्टर को हराया। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1.5 अंक आगे रहे। गुरुवार को समाप्त हुए नौ दौर के टूर्नामेंट में आठ देशों के 84 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनियान ने आठवें दौर में इंडोनेशिया के अंतरराष्ट्रीय मास्टर नायक बुद्धिधर्मा को हराकर 1.5 अंक की बढ़त हासिल करके पहले ही खिताब अपने नाम पर सुरक्षित कर लिया था। भारत के अंतरराष्ट्रीय मास्टर वीएस राहुल दूसरे और चीन के अंतरराष्ट्रीय मास्टर ली बो तीसरे स्थान पर रहे।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
