जम्मू कश्मीर के कठुआ में मिले जंग लगे मोर्टार के गोले को निष्क्रिय किया गया
जम्मू, बुधवार, 22 जनवरी 2025। जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में हीरानगर सेक्टर के वन क्षेत्र में बुधवार को जंग लगे मोर्टार के गोले मिले, जिन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मयान कन्नाह जंगल में भेड़ चराने गए एक व्यक्ति ने मोर्टार का गोला देखा था। अधिकारी ने बताया कि उसने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल पर भेजा गया और मोर्टार के गोले को निष्क्रिय कर दिया गया।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
