डॉ. जयशंकर ने जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात
वाशिंगटन, सोमवार, 20 जनवरी 2025। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए वाशिंगटन पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात की। राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक होने की रिपोर्ट के बीच डॉ. जयशंकर ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से मिलकर अच्छा लगा। हमने अपने द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही, क्वाड से संबंधित घटनाक्रमों पर भी चर्चा की। डॉ. जयशंकर ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ''आज वाशिंगटन डीसी में क्वाड सहयोगी एवं ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से मिलकर बहुत खुशी हुई। उनसे हमेशा की तरह ही विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर आनंददायक चर्चा हुई। ट्रम्प ने श्री मार्को रुबियो को विदेश मंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। डॉ. जयशंकर की श्री रुबियो से भी मुलाकात होने की संभावना है।
Similar Post
-
कांवड़ यात्रा के दौरान उच्च क्षमता के तारों की चपेट में आया डीजे कैंटर, पांच झुलसे
अलवर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। लोक सभा में विपक्ष ने मंगलवार ...
-
अरुणाचल प्रदेश में लग्जरी कार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 15 वाहन बरामद; चार गिरफ्तार
ईटानगर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। अरुणाचल प्रदेश के क्रा दादी जिल ...
