अमृतसर में पाकिस्तान के तस्करों से जुड़े छह व्यक्ति गिरफ्तार
चंडीगढ़, रविवार, 15 मार्च 2026। पंजाब पुलिस ने कथित तौर पर पाकिस्तान के तस्करों से जुड़े और सीमा पार से हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर पुलिस ने आरोपियों के पास से छह अत्याधुनिक पिस्तौल, 60 कारतूस और 3.51 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की है। पुलिस महानिदेशक ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों के पाकिस्तान के तस्करों से संबंध थे और वे भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हथियारों एवं नशीले पदार्थों की आपूर्ति में मदद कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी सीमा पार के एक तस्कर के अधीन काम कर रहे थे जो बड़े संगठित तस्करी नेटवर्क का संकेत देता है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है ताकि इस नेटवर्क के संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा सके और इसे ध्वस्त किया जा सके।
Similar Post
-
गुलजार सिंह मौत मामला: मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास तक पंजाब कांग्रेस का विरोध मार्च 15 सितंबर को, चन्नी का ऐलान
चंडीगढ़, रविवार, 13 सितंबर 2026। पंजाब में गुलजार सिंह की मौत का ...
-
तमिलनाडु: बस किराया विवाद के बीच विनायगर चतुर्थी पर बसों की संख्या में 38 प्रतिशत वृद्धि
चेन्नई, रविवार, 13 सितंबर 2026। तमिलनाडु में राज्य परिवहन उपक्र ...
-
दिल्ली: साप्ताहिक ‘थाना दिवस’ पर 2,300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 13 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय रा ...
