पश्चिम बंगाल में हिरासत से भागा एक विचाराधीन कैदी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया
कोलकाता, शनिवार, 18 जनवरी 2025। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में तीन दिन पहले हिरासत से भागते समय पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने वाला विचाराधीन कैदी शनिवार तड़के मुठभेड़ में मारा गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जिले में ग्वालपोखर के किचकतला में मुठभेड़ के दौरान विचाराधीन कैदी सज्जाक आलम मारा गया। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘किचकतला इलाके में उसके छिपे होने की सूचना मिलने पर हमने वहां छापा मारा। आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसपर हमारी टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आलम घायल हो गया। उसे एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।’’
उन्होंने बताया कि उत्तर दिनाजपुर के रायगंज में बुधवार को आलम और एक अन्य विचाराधीन कैदी ने कथित रूप से दो पुलिसकर्मियों से उनके रिवॉल्वर छीन लिये थे तथा गोली चलाकर उन्हें घायल कर दिया था और फिर दोनों भाग गये थे। अधिकारी के अनुसार यह घटना तब हुयी जब पुलिसकर्मी इन कैदियों को इस्लामपुर की एक अदालत से जेल की गाड़ी से एक केंद्रीय सुधार गृह ले जा रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘15 जनवरी की घटना का मुख्य आरोपी बांग्लादेश भागने की फिराक में था। हम उन लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं जो उसकी मदद कर रहे थे।’’ आलम 2019 में उत्तर दिनाजपुर जिले के करंदिघी में हुए एक हत्याकांड में भी मुख्य आरोपी था।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
