गली बॉय के सीक्वल में नजर आएगी विक्की कौशल-अनन्या पांडे की जोड़ी
सुपरहिट फिल्म गली बॉय के सीक्वल में विक्की कौशल और अनन्या पांडे की जोड़ी नजर आ सकती है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, सिद्धांत चतुर्वेदी, कल्कि कोचलिन, विजय वर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म मुंबई के एक ऐसे युवक के बारे में है, जो रैप संगीत के लिए अपने जुनून को खोजता है। फिल्म को प्रशंसकों और आलोचकों से बहुत प्यार और प्रशंसा मिली। चर्चा है कि फिल्म गली बॉय का सीक्वल बनने जा रहा है। इस बार फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी नजर नहीं आएगी। कहा जा रहा है कि गली बॉय के सीक्वल में नई जोड़ी नजर आएगी।गली बॉय के सीक्वल का निर्देशन अर्जुन वरेन सिंह कर सकते हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल और अनन्या पांडे की जोड़ी नजर आ सकती है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
