एनबीसीसी को लखनऊ में 3,500 करोड़ रुपये की परियोजना मिली
सार्वजनिक क्षेत्र की निर्माण कंपनी एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड को लखनऊ में मिश्रित उपयोग वाली परियोजना के विकास के लिए 3,500 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। एनबीसीसी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने सरकारी आवास निर्माण एवं वित्त निगम लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत एनबीसीसी लखनऊ के पूर्वी विहार में 588 एकड़ में मिश्रित भूमि उपयोग विकास के लिए परियोजना प्रबंधन सलाहकार (पीएमसी) का काम करेगी। कंपनी ने कहा, ‘‘एनबीसीसी को परियोजना के पहले चरण में 50 एकड़ भूमि पर कब्जा लेने, योजना बनाने, डिजाइन करने और विकास का काम सौंपा गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 3,500 करोड़ रुपये है।’’ एनबीसीसी इस परियोजना को ‘कार्य पर जमा’ के आधार पर पूरा करेगी और परियोजना की वास्तविक लागत पर जीएसटी एवं करों के साथ 10 प्रतिशत शुल्क लेगी।
Similar Post
-
प्रवासी भारतीयों ने अप्रैल-दिसंबर में डीएलएफ की 5,250 करोड़ रुपये की संपत्तियां खरीदीं
रियल एस्टेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डीएलएफ ने चालू वित्त वर्ष की अप ...
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
आईटी कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती ...
-
रुपया 19 पैसे की बढ़त के साथ 91.71 प्रति डॉलर पर
रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरते हुए मंगलवार को 19 पैसे की बढ ...
