मणिपुर के चुराचांदपुर और तेंगनौपाल जिले से हथियार, विस्फोटक बरामद
इंफाल, रविवार, 12 जनवरी 2025। मणिपुर के चुराचांदपुर और तेंगनौपाल जिले में तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने सात आग्नेयास्त्र और विस्फोटक बरामद किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चुराचांदपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ओल्ड गेलमोल गांव में तलाश अभियान के दौरान एक एके-56 राइफल समेत सात हथियार और चीन निर्मित एक हथगोला बरामद किया गया। सुरक्षा बलों ने तेंगनौपाल में मोरे पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गोवाजंग क्षेत्र में भी तलाश अभियान शुरू किया और लगभग एक किलोग्राम के दो आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) तथा लगभग पांच किलोग्राम का एक एक आईईडी बरामद किया।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
