दिल्ली में कपिल नंदू गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 05 जनवरी 2025। दिल्ली पुलिस ने कपिल नंदू गिरोह द्वारा रची गयी एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल करने का दावा करते हुए गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इन गिरफ्तारियों से एक लक्षित हत्या को रोका गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस ने अवैध हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘अपराध शाखा को पता चला कि गिरोह के सदस्य कपिल नंदू के आदेश पर दिल्ली में एक प्रतिद्वंद्वी की हत्या की साजिश रच रहे थे। नंदू एक अज्ञात विदेशी स्थान से गिरोह चलाता है।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी बुराड़ी में किराए के फ्लैट में छिपे हुए हैं। जाल बिछाकर सूरज (24), जितेश उर्फ जीतू (24) और अनिल राठी (21) को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने गिरोह से अपने संबंध स्वीकार किए। उनकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों प्रमोद उर्फ मोदी (43), सुनील (35), नितिन (33) और देशांत शर्मा (27) को भी गिरफ्तार किया गया।
Similar Post
-
महबूबा मुफ्ती सर्वसम्मति से एक बार फिर पीडीपी अध्यक्ष निर्वाचित
श्रीनगर, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमं ...
-
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इमारत ढहने की घटना की जांच के दिए आदेश, ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
नई दिल्ली, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
दिल्ली : जनकपुरी में बीमा के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 43 गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी दिल ...
