रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का लुक लीक
रणवीर सिंह ने हमेशा अपने अलग अंदाज और अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल खूब जीता है। रणवीर अब अपनी अगली फिल्म ‘धुरंधर’ पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म की घोषणा के समय से ही लोगों में इसे लेकर उत्सुकता काफी अधिक है और अब सेट से उनका पहला लुक लीक होने के बाद से ये फिल्म और भी सुर्खियां बटोर रही है। इस लुक के सामने आने के बाद उनकी तुलना कभी ‘पद्मावत’ के अलाउद्दीन खलजी से, तो कभी रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ से हो रही है। लीक हुए लुक में रणवीर सिंह पहली बार पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस लुक ने तहलका मचा दिया है। सेट से लीक हुए वीडियो में रणवीर एक एक्शन सीक्वेंस करते नजर आ रहे हैं। लंबा कुर्ता, बिखरे बाल और हाथ में सिगरेट लिए, वह पूरी तरह से अपने किरदार में डूबे हुए दिख रहे हैं। वीडियो में एक गांव का सेटअप दिखता है, जहां रणवीर का किरदार अपने गैंग के साथ नजर आ रहा है।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
