हाइड्रोलिक प्रणाली में खराबी होने के संदेह में दुबई से आ रहे विमान को करीपुर में एहतियातन उतारा गया
कोझिकोड (केरल), शुक्रवार, 03 जनवरी 2025। दुबई से आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को शुक्रवार को करीपुर हवाई अड्डे पर एहतियातन उतार दिया गया, क्योंकि पायलट को हाइड्रोलिक प्रणाली में खराबी का संदेह था। हवाई अड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि करीपुर जा रही उड़ान आईएक्स344 को सुबह करीब साढ़े आठ बजे उतारा गया। हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई। सूत्रों ने बताया कि विमान को सुरक्षित उतारा गया। विमान में चालक दल के छह सदस्य सहित 182 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि बाद में आपात स्थिति हटा दी गई।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
