कार और मोटर साइकिल की भिडंत में तीन लोगों की मौत
शहडोल, शुक्रवार, 03 जनवरी 2025। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के उफरी गांव में एक कार और मोटर साइकिल की आमने सामने की भिडंत में तीनों लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात्रि हुयी इस दुर्घटना में रामकरण (55) की मौके पर मौत हो गयी, जबकि ईश्वरदीन (62) की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गयी। रामकरण और ईश्वरदीन सगे भाई थे। संतोष सिंह (58) को गंभीर घायल होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
