तहसील राजस्व लेखाकार नियुक्ति हेतु मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन 8 जनवरी से
- 179 चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगी नियुक्ति
जयपुर, सोमवार, 30 दिसम्बर 2024। कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती परीक्षा 2023 के तहत तहसील राजस्व लेखाकार पद हेतु पात्र अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन राजस्व मण्डल अजमेर में आगामी 8 एवं 9 जनवरी को किया जाएगा। राजस्व मंडल निबंधक श्री महावीर प्रसाद ने बताया कि 179 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच का कार्य, कार्यालय समय में प्रात: 11.00 बजे से सायं 5.00 बजे के मध्य किया जाएगा। इनमें 8 जनवरी को 100 अभ्यर्थी तथा 9 जनवरी को 79 चयनित अभ्यर्थी व्यक्तिशः राजस्व मंडल में उपस्थित होकर दस्तावेजों के जांच करवा सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों की सूची मण्डल कार्यालय की बेवसाइट landrevenue.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है।
Similar Post
-
तमिलनाडु सरकार ने बिजली वितरण निगम में आठ हजार क्षेत्र सहायक की भर्ती को दी मंजूरी
चेन्नई, गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु सरकार ने बिजली वितरण ...
-
एनसीईआरटी ने नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एआई पर 20 घंटे का पाठ्यक्रम शुरू किया
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान ...
-
एनटीए ने 84 विषयों के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनट ...
