बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से प्रारम्भ
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विद्यार्थियों को शुभकामनाएं
जयपुर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई तथा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। शर्मा ने कहा कि परीक्षा जीवन की एक महत्वपूर्ण सीढ़ी है, इसलिए विद्यार्थी तनावमुक्त होकर पूरे परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं एकाग्रता के साथ परीक्षा दें। सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करने से अवश्य ही सफलता मिलती है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को प्रोत्साहित करें और घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखें, ताकि विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के लिए शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी स्तरों पर परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी। साथ ही, अन्य बोर्डों, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध विद्यालयों एवं कक्षा 8वीं, 5वीं तथा राज्य स्तरीय समान परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर आयोजित होंगी।
Similar Post
-
राजस्थान के छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया 27 मार्च से प्रारंभ
- प्रथम मेरिट सूची होगी 10 अप्रैल को जारी
जयपुर, गुर ...
-
न्यायालय पांच साल के बजाय चार साल के एलएलबी पाठ्यक्रम संबंधी याचिका पर सुनवाई करेगा
उच्चतम न्यायालय कानूनी शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने और कक्षा 12वीं ...
-
सीबीएसई ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को अमेरिका-इजरा ...
