राजामौली की फिल्म में काम करेगी प्रियंका
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एस.राजामौली की फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि एसएस राजामौली इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट की तैयारियों में लगे हैं। चर्चा है कि प्रियंका चोपड़ा इस प्रोजेक्ट में काम करती नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल 2025, अप्रैल में शुरू होगी। चर्चा है कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म की शूटिंग भारत और अमरीका में होगी। कहा जा रहा है कि एसएस राजामौली अपने इस प्रोजेक्ट के लिए ऐसी अभिनेत्री की तलाश में थे, जो भारत के साथ-साथ दुनियाभर में भी लोकप्रिय हो। प्रियंका चोपड़ा लंबे अरसे से भारतीय सिनेमा जगत से दूर है। प्रियंका हॉलीवुड प्रोजेक्टस में बिजी हैं। यदि सब कुछ सही रहा तो प्रियंका राजामौली की फिल्म से भारतीय सिनेमा में वापसी कर सकती हैं।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
