दिल्ली के कई हिस्सों में हुई बारिश
नई दिल्ली, शुक्रवार, 27 दिसम्बर 2024। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार की सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिन के लिए अभी और अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के साथ इसके संपर्क के कारण दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) सहित उत्तर-पश्चिम तथा मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश एवं बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश जारी है।
राष्ट्रीय राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग स्थित वेधशाला ने रात ढाई बजे से सुबह साढ़े पांच बजे के बीच 1.8 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की और इसके बाद से सुबह साढ़े आठ बजे तक 7.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। पालम मौसम केंद्र में 11.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि लोधी रोड में 6.8 मिमी और पूसा में 5.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन के लिए आमतौर पर बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।
राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता 372 के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। बृहस्पतिवार शाम चार बजे 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 345 दर्ज किया गया। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
