"ये जवानी है दीवानी" का बनने वाला है सीक्वल
बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर अपनी सुपरहिट फिल्म ये जवानी है दीवानी का सीक्वल बना सकते हैं। वर्ष 2013 में प्रदर्शित करण जौहर निर्मित और अयान मुखर्जी निर्देशित सुपरहिट फिल्म ये जवानी है दीवानी में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, कल्कि कोचलीन और आदित्य रॉय कपूर ने मुख्य भूमिका निभायी थी। दर्शक काफी समय से इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। धर्मा मूविज के इंस्टाग्राम पेज से एक पोस्ट साझा किया गया। इसमें ‘ये जवानी है दीवानी’ फिल्म से एक फोटो शेयर किया गया है। इसमें फिल्म के लीड कलाकारों- रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि केकलां का बैक शॉट है। साथ में कैप्शन है, ‘हमें इनसे प्यार हो जाएगा…फिर से!’ साथ बने रहिए।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
