श्रीनगर का तापमान शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज
श्रीनगर, बुधवार, 25 दिसम्बर 2024। जम्मू- कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम अधिकारियों ने बताया कि यह इस मौसम का दूसरा सबसे ठंडा न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया और यह औसत से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। श्रीनगर में 21 दिसंबर को तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पर्यटक स्थल पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां एक दिन पहले रात का तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले बुधवार को शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम था। पिछली रात दर्ज किए गए शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस कम था और यह औसत से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम है।
दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में रात के तापमान में मामूली वृद्धि देखी गई, जो एक दिन पहले शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया और यह उस जगह के औसत से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में भी मंगलवार को दर्ज किए गए शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले बुधवार को मामूली सुधार देखा गया और न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में बुधवार को लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां 26 दिसंबर तक मौसम आम तौर पर बादल छाए रहने और मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) के आने का अनुमान है और 27 दिसंबर की देर रात तक जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
Similar Post
-
ऊर्जा संरक्षण का संदेश देने साइकिल से अदालत पहुंचे राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
जयपुर, शनिवार, 16 मई 2026। देश में ऊर्जा संरक्षण को लेकर चल रही म ...
-
महिला आयोग 'शक्ति संवाद' का चौथा संस्करण श्रीनगर में आयोजित करेगा
नई दिल्ली, शनिवार, 16 मई 2026। राष्ट्रीय महिला आयोग अपने प्रमुख ...
-
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार
सहारनपुर (उप्र), शनिवार, 16 मई 2026। सहारनपुर जिले की बेहट थाना प ...
