उपराष्ट्रपति धनखड़ ने चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली, सोमवार, 23 दिसम्बर 2024। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कृषि क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। सिंह की 122वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद धनखड़ ने किसान घाट पर पत्रकारों से कहा कि हर किसी के लिए यह संकल्प लेने का अवसर है कि भारत के उत्थान के लिए कृषि आवश्यक है। उन्होंने कहा, ‘‘कृषि क्षेत्र और किसान कल्याण, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए बुनियादी आधार हैं।’’ उन्होंने कहा कि सिंह किसानों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध थे। ‘‘इसलिए अब समय आ गया है कि हम सभी अपनी ऊर्जा को एकजुट करें और इस कार्य में जुट जाएं कि ये उत्सव किसानों के लिए त्योहारी अवसर हैं और देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण होंगे।’’
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
