केरल में नाव पलटने से मछुआरे की मौत
कोझिकोड (केरल), शनिवार, 21 दिसम्बर 2024। केरल में कोझिकोड जिले के वटकरा तट के पास शनिवार सुबह समुद्र में नाव पलटने से एक मछुआरे की मौत हो गई। तटीय पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह आठ बजे अझिथला नदी के मुहाने के पास हुई। मृतक की पहचान अबूबकर (64) के रूप में हुई है वह वटकारा का निवासी था। उन्होंने बताया कि नाव में सवार एक अन्य मछुआरा दुर्घटना में बच गया। दोनों मछुआरे तड़के मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे और उनकी नाव तेज लहरों में पलट गई थी।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
