ईडी ने मल्लिका शेरावत और पूजा बनर्जी से पूछताछ की
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ पाकिस्तानी नागरिकों के स्वामित्व वाली एक सट्टेबाजी वेबसाइट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड स्टार मल्लिका शेरावत और टीवी कलाकार पूजा बनर्जी का बयान दर्ज किया है, जिसने पुरुषों के टी20 विश्व कप मैचों का ‘अवैध’ प्रसारण भी किया था। सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने शेरावत और पूजा बनर्जी से इस मामले में कुछ सवालों के जवाब ईमेल या आधिकारिक प्रतिनिधि के माध्यम से देने को कहा था। उन्होंने कहा कि शेरावत ने पिछले सप्ताह ईडी के अहमदाबाद कार्यालय में एक अधिकृत प्रतिनिधि और ईमेल के माध्यम से अपने जवाब भेजकर अपना बयान दर्ज कराया, जबकि बनर्जी ने जांच अधिकारी (आईओ) के समक्ष गवाही दी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
