छत्तीसगढ़ के बालोद में ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत, सात घायल
बलोद, सोमवार, 16 दिसम्बर 2024। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आज सुबह ट्रक और यात्री कार के बीच जोरदार टक्कर होने से छह लोगों की मौत हो गई और अन्य सात घायल हो गए। यह दुर्घटना सोमवार सुबह डोंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर चौरापावड़ के पास हुई। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक अन्य वाहन को जोरदार टक्कर मारी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक जोशी ने बताया कि घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही कार को टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। एएसपी जोशी ने कहा कि आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया और उसकी तलाश जारी है। ट्रक और कार की टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घंटों तक कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। कार में सवार लोग डौंडी में कुम्भकार में किसी रिश्तेदार के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गुरेदा गांव लौट रहें थे।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
