झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्रियों ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली
रांची, सोमवार, 09 दिसम्बर 2024। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को सदन के चार दिवसीय सत्र के पहले दिन राज्य विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली। हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ और श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होने के तुरंत बाद विधानसभा के ‘प्रोटेम स्पीकर’ स्टीफन मरांडी ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई।
विधानसभा के एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड विधानसभा के सभी 81 सदस्य सोमवार को सदन की सदस्यता की शपथ लेंगे और सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव, राज्यपाल का अभिभाषण, दूसरा अनुपूरक बजट तथा राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा भी होनी है। हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को यहां एक भव्य समारोह में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में और 11 विधायकों ने पांच दिसंबर को राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली थी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 23 नवंबर को झारखंड में लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की थी। इसने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल की, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 24 सीट मिली थीं।
Similar Post
-
दिल्ली: भजनपुरा में चार मंजिला इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 मार्च 2026। उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनप ...
-
जातिगत भेदभाव पर अंकुश लगाने के लिए रोहित वेमुला विधेयक को पारित करेगी सरकार: सिद्धरमैया
बेंगलुरु, शुक्रवार, 06 मार्च 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद् ...
-
प.बंगाल: मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम मनमाने ढंग से हटाने के खिलाफ ममता ने धरना शुरू किया
कोलकाता, शुक्रवार, 06 मार्च 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री म ...
