जम्मू कश्मीर के श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर आईईडी बरामद
श्रीनगर, सोमवार, 09 दिसम्बर 2024। कश्मीर में सुरक्षा बलों ने सोमवार को श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर संदिग्ध एक ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी)’ का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बारामूला जिले के पट्टन क्षेत्र के पलहालन में राजमार्ग पर पुलिस और सेना के संयुक्त गश्ती दल को सड़क किनारे एक संदिग्ध वस्तु मिली। अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया और संदिग्ध वस्तु को एक निर्जन इलाके में ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने बम को नष्ट कर दिया और इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।
Similar Post
-
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला
गुवाहाटी, रविवार, 20 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
' सत्ता में बैठी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती हैं', एआई वीडियो वार पर बोले चंद्रशेखर
अयोध्या, रविवार, 20 सितंबर 2026। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय ...
-
मायावती का सख्त संदेश: आकाश आनंद के बाद अब बहन भी पार्टी की जिम्मेदारी से बाहर, ईशान को मौका
लखनऊ, रविवार, 20 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख माय ...
