पंजाब नगर निकाय चुनाव 21 दिसंबर को
नई दिल्ली, रविवार, 08 दिसम्बर 2024। पंजाब में पांच नगर निगमों और 44 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए 21 दिसंबर को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने रविवार को यह जानकारी दी। आयोग के मुताबिक नगर निकाय चुनावों के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त राज कमल चौधरी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पांच नगर निगमों और 44 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान 21 दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा।
उन्होंने बताया, ‘‘आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।’’ पंजाब के जिन पांच नगर निगमों के लिए चुनाव हो रहे हैं वे हैं अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा। चौधरी ने बताया कि नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया नौ दिसंबर से शुरू होगी और अंतिम तिथि 12 दिसंबर होगी। नामांकन पत्रों की जांच 13 दिसंबर को की जाएगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर होगी। उन्होंने बताया कि इन चुनावों में 37.32 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं जिनमें 17.75 लाख महिलाएं और 204 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।
Similar Post
-
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला
गुवाहाटी, रविवार, 20 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
' सत्ता में बैठी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती हैं', एआई वीडियो वार पर बोले चंद्रशेखर
अयोध्या, रविवार, 20 सितंबर 2026। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय ...
-
मायावती का सख्त संदेश: आकाश आनंद के बाद अब बहन भी पार्टी की जिम्मेदारी से बाहर, ईशान को मौका
लखनऊ, रविवार, 20 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख माय ...
