चित्रकूट में ट्रक-बस में भिड़ंत, छह मरे
चित्रकूट, शुक्रवार, 06 दिसम्बर 2024। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के रापुरा क्षेत्र में शुक्रवार भोर बोलेरो कार और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में छह लोगों की मृत्यु हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह करीब 5:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 35 पर एक तेज रफ्तार बोलेरो की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गयी। इस हादसे में बोलेरो सवार नन्हे (65),हरिराम (45),मोहन (45),रामू (45),मांगना (65) और रामस्वरूप यादव की मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होने बताया कि घटना में घायल जमुना (42), फुला (40), राज अहिरवार (18), आकाश (15) और एक अज्ञात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा व पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह ने जिला अस्पताल में घायलों को हाल जाना। मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा बालकृष्ण त्रिपाठी और पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों का हाल-चाल लिया।
Similar Post
-
पंजाब में छह उपायुक्तों समेत 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। पंजाब सरकार ने छह उपायुक्तों (ड ...
-
असम: सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, चार लोग घायल
गुवाहाटी, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
-
मेरठ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी के आभूषण और नकदी बरामद
मेरठ, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरूरप ...
