एनबीसीसी की शाखा एचएससीसी को महाराष्ट्र में 599.35 करोड़ रुपये के मिले ठेके
सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीसीसी लिमिटेड की शाखा एचएससीसी (इंडिया) लिमिटेड को महाराष्ट्र में 600 करोड़ रुपये के दो ठेके मिले हैं। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी एचएससीसी को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (महाराष्ट्र) से 599.35 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। इनमें से एक ठेका महाराष्ट्र में हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना की स्थापना और संचालन से जुड़ा है, जो 259.35 करोड़ रुपये का है। दूसरा ठेका महाराष्ट्र के जालना, रत्नागिरी, बारामती और धाराशिव जिलों में टर्नकी आधार पर रेडिएशन ऑन्कोलॉजी यूनिट (रेडियोथेरेपी यूनिट) की स्थापना करने का है। यह ठेका 340 करोड़ रुपये का है। एनबीसीसी परियोजना प्रबंधन परामर्श और रियल एस्टेट कारोबार में है।
Similar Post
-
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट
बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू श ...
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
मुंबई, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेत ...
-
वेदांता एल्युमिनियम पार्क में विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर
वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुडा में प्रस्तावित वेदांता ...
