आप विधायक नरेश बाल्यान को सत्र न्यायालय में पेश किया गया
नई दिल्ली, गुरुवार, 05 दिसम्बर 2024। दिल्ली पुलिस ने संगठित अपराध के एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) विधायक नरेश बाल्यान को बृहस्पतिवार को एक सत्र अदालत में पेश किया और मामले को सांसद एवं विधायक अदालत में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया, जिसे न्यायाधीश ने अस्वीकार कर दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना जैन ने सरकारी वकील से कहा, ‘‘ अदालत के समक्ष मुद्दा यह है कि आरोपी व्यक्ति विधायक है और उसे विशेष सांसद एवं विधायक अदालत में पेश किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे पास मामले को स्थानांतरित करने का अधिकार नहीं है। मुझे इसका उदाहरण दिखाइए।’’ न्यायाधीश ने कहा, ‘‘ यहां आने की क्या जरूरत थी। यह समय की बर्बादी है। आप फैसला दिखाएं जिसके अनुसार अदालत इस (मुद्दे) पर विचार करने के लिए बाध्य है… मैं अभी कोई आदेश पारित नहीं कर सकती।’’
दोपहर करीब 1.10 बजे सुनवाई दोबारा शुरू होने पर न्यायाधीश ने दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन के संबंध में फैसला सुनाया। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘ अभियोजक के रूप में आपको गहनता से जांच करनी चाहिए। क्या आप अपना वही रुख अपना रहे हैं या उसे बदल रहे हैं।’’ इस पर वादी ने कहा कि वह फैसले पर भरोसा कर रहा है। इसके बाद अदालत ने मामले पर आदेश पारित करने के लिए अपराह्न दो बजे का वक्त निर्धारित किया।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
