स्टीफन मरांडी झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ली
रांची, गुरुवार, 05 दिसम्बर 2024। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज स्टीफन मरांडी को विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल श्री गंगवार ने राज भवन के अशोक उद्यान में आयोजित आज एक सादे समारोह में श्री मरांडी को झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई। इसकेे अलावा उन्हें विधानसभा की सदस्यता की भी शपथ दिलाई गई ।श्री मरांडी झारखंड विधानसभा के वरिष्ठतम सदस्य हैं और 1980 में पहली बार विधायक चुने गए थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव समेत बड़ी संख्या में विधायक और राज्य सरकार के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासन सेवा के अधिकारी मौजूद थे।
Similar Post
-
स्कूटी को टक्कर मारने के बाद एक दुकान से टकराकर पलटा ट्रक, छात्रा समेत दो लोगों की मौत
कन्नौज (उप्र), रविवार, 12 अप्रैल 2026। कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्ष ...
-
प. बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 12 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय पश्चिम बंगाल ...
-
बिहार में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया 13 अप्रैल के बाद शुरू होगी: जदयू नेता संजय झा
पटना, रविवार, 12 अप्रैल 2026। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्री ...
