दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति 31 मार्च 2025 तक बढ़ायी गई
नई दिल्ली, गुरुवार, 28 नवंबर 2024। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल के कई फैसलों की घोषणा की, जिनमें दिल्ली विद्युत वाहन नीति को 31 मार्च 2025 तक बढ़ाना भी शामिल है। आतिशी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि खराब वायु गुणवत्ता के मद्देनजर दिल्ली मंत्रिमंडल ने ईवी नीति का विस्तार करने और एक जनवरी से लंबित सब्सिडी और सड़क कर छूट शुरू करने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘एक जनवरी, 2024 और उसके बाद खरीदे गए इलेक्ट्रिक वाहनों को सब्सिडी और रोड टैक्स में छूट मिलेगी, जिसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरविंद केजरीवाल को जेल भेजे जाने के बाद रोक दिया था।’’ मंत्रिमंडल के एक अन्य फैसले की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड (डीएसएफडीसी) को अपने कर्मचारियों को लंबित वेतन का भुगतान करने के लिए 17 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी दी है। आतिशी ने गुरु नानक आई सेंटर के नये खंड में ‘ऑप्टोमेट्री’ में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम की भी घोषणा की।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
