विपक्षी सदस्यों ने बिरला से वक्फ संबंधी समिति का कार्यकाल बढ़ाने का आग्रह किया
नई दिल्ली, सोमवार, 25 नवंबर 2024। वक्फ संशोधन विधेयक पर विचार करने वाली संसद की संयुक्त समिति में शामिल विपक्षी सांसदों ने सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर इस समिति का कार्यकाल बढ़ाने का आग्रह किया। इन विपक्षी सदस्यों का कहना है कि संशोधन विधेयक पर उचित विचार-विमर्श और चर्चा के लिए इस समिति का कार्यकाल पर्याप्त समय के लिए बढ़ाया जाना चाहिए। कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद और सैयद नासिर हुसैन, तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी और कुछ अन्य विपक्षी सांसदों ने संसद का शीतकालीन सत्र आरंभ होने से पहले बिरला से मुलाकात की। उन्होंने अपनी मांग को लेकर एक पत्र भी लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा। समिति के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल ने बृहस्पतिवार को कहा था कि रिपोर्ट तैयार है और इस पर सभी सदस्यों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। लोकसभा ने समिति को सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह के आखिरी दिन अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
