गुजरात के तट के निकट 700 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त, आठ ईरानी गिरफ्तार
नई दिल्ली, शुक्रवार, 15 नवंबर 2024। मादक पदार्थ रोधी एजेंसियों के एक संयुक्त अभियान के तहत शुक्रवार को गुजरात के तट के पास लगभग 700 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त होने के बाद आठ ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने एक बयान जारी कर कहा कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर ‘सागर मंथन – 4’ नाम से एक अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान नौसेना ने एक जहाज की पहचान की और उसे रोक दिया। एनसीबी ने कहा कि भारतीय जलक्षेत्र में लगभग 700 किलोग्राम ‘मेथामफेटामाइन’ की बड़ी खेप जब्त की गई। इस अभियान के दौरान आठ विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने खुद को ईरानी बताया है।
अभियान को एनसीबी, नौसेना और गुजरात पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह अभियान हमारी एजेंसियों के बीच सहज समन्वय का एक शानदार उदाहरण है। शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नशा मुक्त भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में कदम उठाते हुए हमारी एजेंसियों ने आज गुजरात में एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और 700 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया।”
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
