शिपिंग कॉरपोरेशन का सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 291 करोड़ रुपये पर
विनिवेश की राह पर अग्रसर शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एससीआई) का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 291.44 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 65.73 करोड़ रुपये रहा था। सार्वजनिक क्षेत्र की पोत परिवहन कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,491.23 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 1,161.89 करोड़ रुपये थी। कंपनी का कुल खर्च भी साल भर पहले के 1,113 करोड़ रुपये से बढ़कर सितंबर तिमाही में 1,195 करोड़ रुपये हो गया। इस बीच, कंपनी के शेयरधारकों को 10 रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयर पर 50 पैसे का लाभांश स्वीकृत किया गया है।
Similar Post
-
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट
बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू श ...
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
मुंबई, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेत ...
-
वेदांता एल्युमिनियम पार्क में विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर
वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुडा में प्रस्तावित वेदांता ...
