कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश के एस पुट्टस्वामी का निधन
नई दिल्ली, सोमवार, 28 अक्टूबर 2024। कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति के एस पुट्टस्वामी का सोमवार को बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति के एस पुट्टस्वामी ने 2017 में उच्चतम न्यायालय से निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार घोषित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। न्यायमूर्ति पुट्टस्वामी मुख्य याचिकाकर्ता थे, जिन्होंने 2012 में आधार योजना को निजता के अधिकार का उल्लंघन बताते हुए इसकी संवैधानिक वैधता को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी। आधार योजना को बाद में विधायी स्वीकृति मिली।
अगस्त 2017 में एक ऐतिहासिक फैसले में, नौ न्यायाधीशों की पीठ ने सर्वसम्मति से फैसला सुनाया कि निजता का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा) के तहत एक मौलिक अधिकार है। उसने निजता को ‘‘मानवीय गरिमा का संवैधानिक मूल’’ बताया था। आठ फरवरी, 1926 को जन्मे पुट्टस्वामी ने मैसूर के महाराजा कॉलेज में पढ़ाई की और गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, बेंगलुरु से कानून की डिग्री हासिल की। जनवरी 1952 में वह वकील के रूप में पंजीकृत हुए और 28 नवंबर, 1977 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने।
Similar Post
-
पुडुचेरी: अंबालगन को अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया
पुडुचेरी, शुक्रवार, 15 मई 2026। पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैला ...
-
तृणमूल कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार को घेरा, आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 15 मई 2026। तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को ...
-
चेन्नई में एलपीजी रिसाव के कारण विस्फोट, कोई हताहत नहीं
चेन्नई, शुक्रवार, 15 मई 2026। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के अंब ...
