चेन्नई में एलपीजी रिसाव के कारण विस्फोट, कोई हताहत नहीं
चेन्नई, शुक्रवार, 15 मई 2026। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के अंबात्तूर-कोरात्तूर आवासीय क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात हुए विस्फोट का कारण पूरी तरह बंद एक कमरे में गैस रिसाव था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना बृहस्पतिवार रात वेंकटपुरम के पास स्थित एक खाली मकान में हुई, जहां एक कैटरिंग कारोबारी ने चार या पांच वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि कमरा पूरी तरह बंद था और उसमें हवा आने-जाने की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण रिसने वाली गैस तेजी से कमरे में भर गई और अत्यधिक ज्वलनशील गैस-वायु मिश्रण बन गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''कमरा पूरी तरह बंद था, जिसके कारण रिस रही गैस दबाव के साथ जमा होती रही। किसी मामूली चिंगारी से गैस में आग लग गई, जिसके कारण बंद कमरे में जोरदार विस्फोट हुआ और कमरे की दीवारें तथा खिड़कियां उड़ गईं।'' अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय मकान खाली था, इसलिए अब तक किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मलबा हटाने और इमारत की संरचनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विस्तृत कार्रवाई के लिए फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
