पुडुचेरी: अंबालगन को अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया
पुडुचेरी, शुक्रवार, 15 मई 2026। पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने शुक्रवार को अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) विधायक ए. अंबालगन को 16वीं विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने ही इस पद के लिए अंबालगन के नाम की सिफारिश की थी। अन्नाद्रमुक, ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) की सहयोगी पार्टी है। एआईएनआरसी के संस्थापक एन. रंगासामी ने बुधवार को पांचवीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एआईएनआरसी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में क्षेत्रीय दल से मलादी कृष्णा राव और भाजपा से ए. नामशिवयम ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राजग ने नौ अप्रैल को हुए चुनावों में इस केंद्रशासित प्रदेश में जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी थी।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
