ईसीओआर फंसे हुए यात्रियों के लिए पुरी से शालिमार के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा
भुवनेश्वर, शनिवार, 26 अक्टूबर 2024। पूर्व तटीय रेलवे (ईसीओआर) ने शुक्रवार को फंसे हुए यात्रियों के लिए ओडिशा में पुरी से शालीमार (हावड़ा) और शालीमार (हावड़ा) से पुरी के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया। विशेष ट्रेन अतिरिक्त भीड़ को दूर करने और पुरी से हावड़ा/कोलकाता और वापसी दिशा के यात्रियों की सेवा करने में मदद करेगी। ट्रेन संख्या 08490 पुरी-शालीमार स्पेशल पुरी से 26 अक्टूबर, शनिवार को रात 11-20 बजे शालीमार के लिए रवाना होगी। वहीं, वापसी दमें, शालीमार से यह ट्रेन 27 अक्टूबर, रविवार को सुबह 10-50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन पुरी और शालीमार के बीच दोनों दिशाओं से मालतीपटपुर, खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर क्योंझर रोड, भद्रक, बालेश्वर, खड़गपुर, संतरागाछी में रुकेगी। इसमें एक एसी-2 टियर, तीन एसी-3 टियर, 10 स्लीपर क्लास, चार द्वितीय श्रेणी सीटिंग और दिव्यांगजन द्वितीय श्रेणी सीटिंग के साथ दो गार्ड सह लगेज वैन होंगे।
Similar Post
-
नेहरू की जयंती पर पुष्पांजलि समारोह में केंद्रीय मंत्रियों की गैरमौजूदगी पर ओब्रायन ने उठाए सवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ ने ...
-
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में पराली जलाने पर 46 किसानों पर जुर्माना
महाराजगंज (उप्र), शनिवार, 14 नवम्बर 2026। महाराजगंज जिले की निचल ...
-
पुरी ने मप्र से निर्वाचित होने के बाद उप्र राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया
नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह प ...
